लाडपुरा: कोटा में मकान ढहने से महिला की मौत, बारिश के पानी से दीवार टूटी, पति-पत्नी पट्टियों के नीचे दबे
Ladpura, Kota | Aug 24, 2025 कोटा जिले के सुल्तानपुर में बीती रात एक मकान ढहने से 28 वर्षीय यास्मीन की मौत हो गई, जबकि उसके पति जावेद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए कोटा रेफर किया गया है। हादसा देर रात करीब 12:30 बजे हुआ।