बिस्फी | परसौनी उत्तरी विद्यापति प्रेस क्लब बिस्फी के 14वें स्थापना दिवस के अवसर पर हाईस्कूल परसौनी उत्तरी परिसर में सम्मान समारोह सह शैक्षणिक जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पत्रकारिता के महत्व को रेखांकित करने के साथ-साथ समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। इस अवसर पर शारंग पाणि पांडेय एसडीएम बेनीपट्टी ने भी भाग लिया।