गोरखपुर: गोरखपुर सांसद ने लो० में ढाबों व होटलों में मिलने वाले खाद्य पदार्थों की मात्रा और गुणवत्ता पर ठोस कदम उठाने की मांग की
लोकसभा के शून्यकाल में आज गोरखपुर से सांसद रवि किशन शुक्ला ने ढाबों,होटलों और रेस्टोरेंट्स में ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य पदार्थों की मात्रा मूल्य और गुणवत्ता के विषय को अत्यंत गंभीरता से उठाया।उन्होंने अध्यक्ष को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इसे जनहित से जुड़ा मुद्दा करार दिया।उक्त की जानकारी आज दिन बुधवार शाम 6 बजे प्राप्त हुआ है।