विदिशा नगर: जालोरी गार्डन के सामने चौपाटी पर ठेले लगाकर विभिन्न खाद्य सामग्री बेचने वाले व्यवसाइयों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जालोरी गार्डन के सामने चौपाटी पर ठेले लगाकर विभिन्न खाद्य सामग्री बनाकर बेचने वाले व्यवसाईयों ने आज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया कि हम सभी अपना छोटा सा व्यवसाय कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। लेकिन नगर पालिका द्वारा हमारे ठेलों को बार-बार हटाने का प्रयास किया जाता है। जिससे हमारे सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाता है।