पुखरायां कस्बे के आरएसजीयू पीजी महाविधालय में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रबंधक श्रीप्रकाश द्विवेदी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। क्रीड़ा प्रभारी रमणीक श्रीवास्तव ने शुक्रवार शाम करीब 4 बजे बताया कि पहले दिन ऊँची कूद, दौड़, गोला फेंक, बैडमिंटन की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।