कर्वी: बाल्मीकि नगर पूर्वी में पति-पत्नी के बीच गाली-गलौज व मारपीट, पत्नी ने आरोपी पति के खिलाफ की विधिक कार्रवाई
बाल्मीकि नगर पूर्वी नि0 पूरन कुमार (30) पुत्र स्व.राम विश्वास का पत्नी से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गाली-गलौज के साथ मारपीट शुरू हो गई।शनिवार सुबह 10 बजे पीड़िता द्वारा की गई शिकायत पर मानिकपुर थाना में मामला दर्ज हुआ।शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पति पूरन कुमार के खिलाफ धारा 170,126,135 BNSS की विधिक कार्रवाई की है।