कोढ़ा: कटिहार: चुरली घाट में पुलिस के साथ अभद्रता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिजीत कुमार ने दी घटना की जानकारी
Korha, Katihar | Dec 12, 2025 रौतारा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिनोदपुर चुरली घाट में बंधक बनाए गए युवक को छुड़ाने गई पुलिस के साथ गांव के ही कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा अभद्रता का व्यवहार करते हुए बंधक युवक के साथ मारपीट भी किया। वहीं शुक्रवार की दोपहर लगभग 12 बजे कटिहार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर 1 के द्वारा घटना की विस्तृत जानकारी दी गई।