चूरू के एनएच-52 झंकार होटल के पास शनिवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को कार ड्राइवर ने ही अपनी गाड़ी से राजकीय भरतिया अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनो का इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार गांव लाखाऊ निवासी 20 वर्षीय कुणाल सिंह राठौड़ अपने दोस्त ढाढ़र निवासी 21 वर्षीय मनीष स्वामी के साथ बाइक पर चूरू आ रहा था।