पूर्णिया पूर्व: शिक्षक दिवस के अवसर पर जिला प्रसाशन पूर्णिया द्वारा प्रज्ञान सभागार में शिक्षक सम्मान समरोह का किया गया आयोजन
शिक्षक दिवस के शुभअवसर पर जिला प्रशासन पूर्णिया द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्णिया जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।उक्त अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा सर्वपल्ली राधा कृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।