बीसलपुर: शेरगंज हॉल्ट पर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मे आज सुबह गांव में ही स्थित हल्ट पर फांसी के फंदे पर एक युवक का शव लटकता देख सुबह टहलने गए ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवा कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है