सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला इन दिनों पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। तीन वर्षों से चल रहे प्रेम संबंध के चलते युवती ने सामाजिक दबाव और परिजनों के विरोध और तय शादी को नजरअंदाज कर अपने प्रेमी के साथ जीवन बिताने का फैसला कर लिया। प्रेमी युगल कोर्ट पहुंच गए। इस कारण गांव में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हो गई हैं।