हसनगंज: उन्नाव के हसनगंज कस्बे में टीवीएस एजेंसी के पास पैदल जा रहे रिटायर्ड फौजी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई मौत
थाना हसनगंज कस्बे में टीवीएस एजेंसी के पास रिटायर्ड फौजी को अज्ञात वाहन ने आज सोमवार को सुबह तकरीबन 9:30 बजे जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें रिटायर्ड फौजी सजीवन लाल सिंह पुत्र मुन्नीलाल सिंह उम्र करीब 55 वर्ष निवासी ग्राम ऊंचगांव थाना हसनगंज की मौत हो गई।