सरायरंजन: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बथुआ बुजुर्ग में बाइक सवार चौकीदार ने एक युवक को ठोकर मारी, मौके पर ही मौत हो गई
मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बथुआ बुजुर्ग में बाइक सवार चौकीदार ने चाट खा रहे एक युवक को ठोकर मार दिया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। उसकी पहचान बरबट्टा निवासी राम प्रकाश सिंह के बेटे आशुतोष कुमार के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे पुलिस ने लाश को कब्जे में लेते हुए मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।