कुक्षी डही सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को मकर संक्रांति पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर लक्ष्मी गोशाला में अधिवक्ता अतुल कुमार जैन, पूर्व मंत्री रंजना बघेल पूर्व विधायक मुकाम सिंह किराड़े सहित नगरवासियों ने गायों को चारा खिलाया गया और लोगों ने दान-पुण्य के कार्य किए।पर्व के उपलक्ष्य में जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।