भिंड नगर: होटलइन में दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट, घायल ज़िला अस्पताल में भर्ती
देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित होटल इन में बुधवार की शाम करीब 6 बजे युवक के साथ दबंगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोहिल नामक युवक होटल में मौजूद था, तभी कुछ दबंग वहां पहुंचे और किसी पुराने विवाद को लेकर सोहिल नामक युबक के साथ गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर दबंगो ने सोहिल नामक युबक के साथ बेरहमी से मारपीट