7 फरवरी शनिवार सुबह 10 बजे प्रयागराज मार्ग पर टोल प्लाजा को पार करते ही अज्ञात वाहन ने बाइक मे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे मे बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।दोनों घायलों को राहगीरों की सहायता से बछरावां सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्नाव जनपद निवासी दोनों युवक अपनी एक रिश्तेदारी जा रहे थे।