जायद सीजन में किसानों को हाइब्रिड मक्का बीज पर 50% अनुदान दिया जा रहा है। राजकीय बीज भंडारों पर HQPM-5 प्रजाति का बीज 285 रुपये प्रति किलो की दर से उपलब्ध है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसान आधार कार्ड के साथ नजदीकी बीज भंडार से ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर बीज प्राप्त कर सकते हैं। अनुदान राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी।