देहरादून: बसंत विहार थाना पुलिस ने शुक्लापुर में हेस्को संस्था के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया
देहरादून की बसंत विहार थाना पुलिस ने हेस्को संस्था में पदम श्री पुरस्कार से सम्मानित पर्यावरणविद अनिल जोशी की उपस्थिति में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान बसंत विहार पुलिस ने हेस्को संस्था में स्थानीय निवासियों के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया।