पूरनपुर: मोहल्ला कायस्थान में गैर समुदाय के दो सगे भाइयों की पिटाई, जान से मारने की धमकी पर मुकदमा दर्ज
पूरनपुर के मोहल्ला कायस्थान में शनिवार रात मारपीट की एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें दो सगे भाइयों को दुसरे धर्म के कुछ लोगों ने घेरकर बुरी तरह पीट दिया। जानकारी के अनुसार मोहल्ला खानकाह निवासी दानिश अपने दोस्त शाहरुख के साथ मोहल्ला कायस्थान से होकर गुजर रहे थे। इसी दौरान करीब 8 से 10 लोगों ने उन्हें रोक लिया और पुरानी रंजिश के चलते मारपीट शुरू कर दी।