राजातालाब: वाराणसी विकास प्राधिकरण वार्ड दशाश्वमेध में अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही हुई
वीडीए उपाध्यक्ष द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में वाराणसी विकास प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा बुधवार को अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी। दशाश्वमेध वार्ड के अन्तर्गत मौजा-मड़ाव में बिना ले-आउट स्वीकृत कराये 02 बीधा अवैध प्लाटिंग विकसित की जा रही थी