राजातालाब: CDO द्वारा विकास खण्ड चिरईगांव में निर्माणाधीन नवीन समेकित विद्यालय के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
हिमांशु नागपाल, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा मंगलवार को जनपद वाराणसी के ग्राम-जाल्हूपुर, विकास खण्ड चिरईगांव में निर्माणाधीन नवीन समेकित विद्यालय जाल्हूपुर, वाराणसी के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय परियोजना प्रबन्धक, सीएण्डडीएस यूनिट-24 एवं वरि0 स्थानिक अभियन्ता उपस्थित थे।