मंगलपुरा के एक परिवार में शादी की खुशियों को उस समय ग्रहण लग गया जब शादी होने वाले युवक की ही करंट से मौत हो गयी। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाया एवं शव परिजनों को सुपुर्द किया। मृतक प्रकाशचंद की शादी 23 जनवरी को होनी थी। घटना के बाद खुशियां मातम में बदल गयी।