जानसठ: ककरौली क्षेत्र के गांव तेवडा मार्ग पर अनियंत्रित होकर एक डंफर होर्डिंग क़ो तोड़ते हुए खाई मे गिरा,चालक ने कूदकर बचाई जान
ककरौली क्षेत्र के गांव तेवडा मार्ग पर बुधवार क़ो तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला।अनियंत्रित डंफर बेकाबू होकर सड़क किनारे खडे होर्डिंग क़ो तोड़ते हुए खाई मे गिरा।गनिमत रही चालक आसिफ ने कूदकर अपनी जान बचा ली, अन्यथा यहां जनहानि भी हो सकती थी। मोके पर पहुंची पुलिस ने यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से चालू करवाया।