आरा: उदवंत नगर: सरथुआ गांव में मां की आंचल सुना कर गई एक मासूम बच्ची, करंट की चपेट में आकर हुई मौत, पिता का सिर से उठा बच्ची का साया
उदवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरथुआ गांव में विद्युत प्रवाहित करंट की चपेट में आने से एक 8 वर्षीया मासूम की दर्दनाक मौत हो गई है। घर के दरवाजे में विद्युत करंट आने के कारण यह घटना घटित हुई है। परिवार वालों के द्वारा मासूम बच्ची को अपने गोद में उठाकर इलाज के लिए आरा के सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर के द्वारा चेकअप कर बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया है।