सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव रायपुर विचपुरी निवासी शावान गुरुवार दोपहर दो बजे लगभग किसी काम से पूरनपुर आ रहा था। इसी दौरान हाईवे पर उसकी बाइक को दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे शावान गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एंबुलेंस की मदद से अस्पताल लाया गया। दूसरा हादसा बुधवार की रात हरियाली बाजार के पास दो कारों की भिड़ंत हो गई जिसमे दो बच्चों सहित 9 लोग घायल हो गए