कटिहार गेड़ाबाड़ी मुख्य सड़क चरखी मोड़ समीप एक टोटो व पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें टोटो सवार एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर मंगलवार की दोपहर लगभग 02 से 03 बजे के बीच घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्ष दर्शनों ने बताया कि एक सवारी लदी टोटो और तेज रफ्तार की पिकअप वाहन में जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें टोटो पर सवार महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई।