बीना: सदरपुर टांडा में करंट लगने से 45 वर्षीय महिला की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम किया
Bina, Sagar | Jun 26, 2025 45 वर्षीय कमरी बाई पति स्वर्गीय बाबूलाल निवासी ग्राम सदरपुर थाना खिमलासा जो घर में खाना बना रही थी। तभी खाना बनाते समय करंट की चपेट में आ गई। महिला को परिजन आनन फानन में गुरुवार करीब 5:00 बजे निजी वाहन से सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। वही अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना बिना थाने को दी है।