फतेहपुर: असोथर में तेज रफ्तार बाइक की वैगनआर कार से टक्कर, बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
फ़तेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह गाजीपुर-विजयीपुर रोड स्थित झाल तिराहा असोथर के पास तेज रफ्तार और लापरवाही ने बड़ा हादसा करा दिया। बिना हेलमेट स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन युवक सड़क किनारे पंचर की दुकान पर खड़ी वैगनआर से जा टकराए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार वैगन