बिलाड़ा कस्बे के उचियारड़ा बेरा क्षेत्र में हुए कैलाश माली के जघन्य हत्याकांड का पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस थाना बिलाड़ा व डीएसटी जोधपुर ग्रामीण की संयुक्त कार्रवाई में हत्या व लूट के मामले में दो आरोपियों भींयाराम व मनोहर सीरवी को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार आरोपियों ने चांदी लूटने के इरादे से वारदात को अंजाम दिया।