चिड़ावा: डुलानिया गांव में अज्ञात जंगली जानवर का आतंक, पशुपालक की 60 भेड़ें हुईं मौत के घाट
पिलानी ब्लॉक के डुलानिया गांव में बीती रात एक अज्ञात जंगली जानवर ने लीखवा रोड स्थित बाड़े में घुसकर 60 भेड़ों का शिकार कर लिया। पशुपालक सतपाल के रेवड़ में कुल 100 भेड़ें थीं, जिनमें से अधिकांश मृत मिलीं। घटना रात करीब 2 बजे खालवाली जोहड़ी के पास बनी झोपड़ी में हुई।
परिवार मौके पर पहुंचा तो बाड़े में भयानक दृश्य था। हमले से पशुपालक को 5 लाख का नुकसान हुआ।