रतिया: रतिया के गांव नथवान के पास मुंशीवाला माइनर में मिला एक व्यक्ति का शव, शव मिलने से आसपास के इलाके में फैली सनसनी
गांव नथवान के पास मुंशीवाला माइनर मे एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई, किसान नेता मनदीप सिंह ने मामले की सूचना पुलिस को दी जिसके पश्चात शहर थाना अध्यक्ष जय सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर शव को माइनर से निकाल कर उसका पोस्टमार्टम करवाने के लिए नागरिक अस्पताल के मोर्चरी हाउस मे रखवा दिया। शव की पहचान काला सिंह निवासी जाखनदादी के रूप मे हुई है।