रामनगर थाना अंतर्गत बिंदौरा परसपुर के पास शुक्रवार की दोपहर करीब 3:00 बजे ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर 55 वर्षीय महिला की मौके पर हुई मौत। मृतक महिला की पहचान बहराइच जिले के जरवल रोड थाना के भिज्जू पुरवा गांव निवासी नगीना पत्नी शिवचरण के रूप में हुई है। नगीना अपने पुत्र कपूर के साथ बाइक से घर लौट रही थी। ओवरटेक करते समय बाइक सड़क पर गिर गई।