मंडई टेकरी लांजी के निवासी 73 वर्षीय मानिक सोनवाने शिकायत लेकर आये थे कि उनके द्वारा अपनी विधवा पुत्री का पुनर्विवाह कराये जाने के कारण बिंझवार समाज के अध्यक्ष, उपाध्य्क्ष, कोषाध्यक्ष द्वारा सामाजिक बैठक बुलाकर उसे 10 साल की अवधि के लिए जाति समाज से बहिष्कृत कर दिया गया है और उस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।