मेरठ: लिसाड़ी गेट क्षेत्र में बकरा ईद पर गौकशी की घटना से हड़कंप,पुलिस ने डेयरी पर छापेमारी कर एक आरोपी गिरफ्तार किया
Meerut, Meerut | Jun 17, 2024 लिसाड़ी गेट पुलिस को बकरा ईद की सुबह मुखबिर से सूचना मिली की मेवगढ़ी इलाके में घर के अंदर चल रही दूध की डेयरी में गौकशी की घटना को अंजाम दिया गया है।जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छापेमारी करते हुए मौके से भारी मात्रा में मांस,अवशेष और पशु काटने के औजार सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी परवेज़ पर पहले भी कई गौकशी के मुकदमे दर्ज हैं।