जनपद के अटरिया इलाके में सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार रोडवेज बस में कुचल दिया था हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हुआ था। घायल को उपचार के लिए सीतापुर के जिला अस्पताल लाने पर इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो जाने के बाद परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।