दरभंगा: नगर विधायक संजय शराबगी ने दरभंगा में तकरीबन 21 करोड़ की ज्यादा की लागत से सड़कों का किया शिलान्यास।
दरभंगा शहर को बिहार सरकार की तरफ से एक बड़ी सौगात मिली है। जिसमें पथ निर्माण विभाग द्वारा शहर के कई सड़कों का निर्माण किया जाएगा ।आज नगर विधायक संजय शराबगी ने 21 करोड़ से ज्यादा की लागत से शहर के दो अलग-अलग जगह पर सड़क का शिलान्यास किया ।शहर के प्रमुख सड़कों से इन सड़कों की अहमियत कम नहीं है। यह सड़क बन जाने से लोगों को यातायात में काफी सुविधा मिलेगी।