ग्वालियर गिर्द: भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी ने ग्वालियर के एक निजी होटल में सदस्यता अभियान को लेकर की प्रेस वार्ता
वालियर भारतीय जनता पार्टी अपने सदस्यता अभियान के पहले चरण को लेकर बेहद उत्साहित है ।पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी ने यहां एक निजी होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि उन्होंने मिस कॉल के जरिए लगभग 1 करोड़ 3 लाख नए सदस्य जोड़े हैं जबकि फॉर्म भरने वाले 95 लाख नये सदस्य बनाए गए हैं।