जबलपुर: गर्मी में धनबाद एलटीटी समर स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
ग्रीष्मावकाश के चलते धनबाद एलटीटी के बीच मदन महल तक साप्ताहिक ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन 24 जून तक चलेगी। धनबाद स्टेशन से हर मंगलवार रात 22:30 बजे प्रस्थान का सिंगरौली सुबह 7:30 बजे बरगवाँ 8:50 बजे व्यवहारी 10:50 बजे कटनी साउथ 13:05 बजे मदन महल दोपहर 1 4:40 बजे पिपरिया 16:45 बजे पहुंचेगी और तीसरे दिन गुरुवार सुबह 8:30 बजे एलटीटी स्टेशन पहुंचेगी।