मथुरा: विश्राम घाट यमुना तट पर मनाया गया यमदूतिया पर्व, भाई-बहनों ने यमुना में लगाई आस्था की डुबकी
रविवार की सुबह 5:00 शहर के विश्राम घाट स्थित यमुना पर यमदूतिया का पर्व मनाया गया जहां श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई ।यहां यमराज से मुक्ति पाने की कामना के लिए देश के कोने कोने से श्रद्धालु मथुरा पहुंचे और भाई बहन ने एक साथ यमुना में डुबकी लगाई मान्यताओं के अनुसार यमराज और यमुना महारानी की पूजा से मोक्ष की प्राप्ति होती है ।