ओबरा: चोपन के प्रीतनगर में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से गोद मे बैठे मासूम की दर्दनाक मौत
Obra, Sonbhadra | Feb 10, 2026 चोपन थाना क्षेत्र के प्रीत नगर स्थित यूको बैंक के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई । दुर्घटना के बाद वाहन मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि एक ही बाइक पर एक पुरुष दो महिला व महिलाओं की गोद में दो बच्चे सवार थे।