रामपुर: मंगलवार को सिविल लाइन क्षेत्र में परिवहन विभाग ने चलाया सघन वाहन चैकिंग अभियान, 5 वाहन सीज, 26 का चालान
Rampur, Rampur | Nov 26, 2024 मंगलवार को सुबह 11 बजे सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। यातायात वाहनों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह के निर्देश पर सम्भागीय परिवहन कार्यालय द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को सिविल लाइन क्षेत्र में परिवहन विभाग द्वारा सघन वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत 05 वाहन सीज किए गए , 26 का चालान किया गया।