मैनपुरी: भोगांव क्षेत्र में बाइक सवार दो लोगों को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, एक की मौत और दूसरा घायल, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
भोगांव क्षेत्र के आर एस पेट्रोल पंप के पास फिरोजाबाद जिले के नगला धारा निवासी विकेश पुत्र बर्फ सिंह अपने मामा के बेटे रत्नेश के साथ कन्नौज रिश्तेदारी में बाइक से जा रहे थे। तभी भोगांव क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से विकेश की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।