अयोध्या। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से निकली महात्रिशूल सनातन हिंदू एकता यात्रा का 60 फीट ऊंचा विशाल त्रिशूल मंगलवार दोपहर 1:00 बजे आठवें दिन अयोध्या पहुंचा। यह यात्रा 2 फरवरी को छिंदवाड़ा से शुरू होकर 10 फरवरी को रामनगरी पहुंची। लगभग 700 किलोग्राम वजनी और 11 फीट चौड़ा यह स्टील से निर्मित त्रिशूल श्री विघ्नेश्वर नाथ महादेव धाम में स्थापित किया जाएगा।