ग्राम बिजौरी के करौंदी टोला मे 38 वर्षीय व्यक्ति प्रजेश पिता भोला कुशवाहा को किसी जहरीले कीड़े ने काट दिया।व्यक्ति की हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।मामले की सूचना थाना मानपुर मे दी गई जहां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा,और मामले मे BNSS की धारा 194 के तहत मर्ग कायम कर जांच कर रही है।