मथुरा: नमचीन रेस्टोरेंट के सामने गाय के बछड़े के अवशेष मिलने से हड़कंप, जांच के बाद स्थिति होगी स्पष्ट
मंडी चौराहे के निकट राधिका विहार के नजदीक हल्दीराम रेस्टोरेंट के सामने का है जहां सड़क किनारे गाय के बछड़े के अवशेष मिलने की सूचना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद गौ रक्षक दल और करणी सेना के जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। वहीं स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल भी तुरंत मौके पर पहुंच गया और हालात को नियंत्रण में लिया