चौथम: खगड़िया: फेनगो हॉल्ट पर ट्रेन से कटकर युवक की मौत
मानसी-सहरसा रेलखंड के फेनगो हॉल्ट पर सोमवार को पैसेंजर ट्रेन से गिरकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया। मृतक की पहचान चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत सहोरबा गांव निवासी दिनेश राम के 27 वर्षीय पुत्र अभय राम के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक खगड़िया जाने के लिए फेनगो होल्ट पर ट्रेन पकड़ने के लिए गया हुआ था। पैसेंजर ट्रेन पर