नानपारा: रुपईडीहा से बहराइच रेल प्रखंड पर जल्द शुरू हो सकता है ट्रेनों का संचालन, रेलवे जनसंपर्क अधिकारी ने किया निरीक्षण
बहराइच से नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन पर ब्रॉड गेज लाइन निर्माण का कार्य चल रहा है 350 करोड रुपए की लागत से निर्माण कार्य अधिक मात्रा में पूरा हो चुका है पूर्वोत्तर रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी महेश कुमार गुप्ता ने निरीक्षण कर बताया कि मीटर गेज रेल लाइन पर पड़ने वाले छोटे और बड़े पुल का निर्माण हो गया है मालगाड़ी को भी रेलवे ट्रैक पर रिसिया तक दौड़ाया गया है।