गुण्डरदेही: नगर के माता चण्डी माता शीतला सहित अनेक मंदिरों में ज्योत जँवरा का विसर्जन, बड़ी संख्या में नगरवासी पहुंचे
नवरात्रि का पर्व हिंदू धर्म समाज के लोगो के लिए बेहद ख़ास राहता है, नवरात्रि में नव दिनों तक माता के नव रूपो की विशेष पूजा अर्चना किया जाता है। इसके साथ ही श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूर्ति हेतु मंदिरो में ज्योत जँवरा भी स्थापित करते है, आज नवरात्रि पर्व का आखरी दिन है, इसी के साथ ही मंदिरो में स्थापित किए गए मनोकामना ज्योत जँवरा को सेवा बजा के साथ माता शीतला तलाब में विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा को देखने नगरवासी सहित आस पास के गाँवो से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुचे थे।