अनगड़ा: गोंदलीपोखर-सालहन मार्ग में बेड़वारी के समीप अनियंत्रित कार बिजली पोल से टकराया, पोल दो टुकड़ों में बंटा
Angara, Ranchi | Jan 18, 2024 अनगड़ा। गोंदलीपोखर-सालहन मार्ग में बेड़वारी के समीप गुरूवार की पूर्वाहन एक कार सवार ने बिजली के खंभे में ठोकर मार दी। इस दुर्घटना में बिजली का खंभा दो टुकड़ा हो गया। इस घटना के बाद बेड़वारी के एक हिस्से में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बताया जाता है कि रूक्का गांव के दो युवक करण मुण्डा व मनीष मुण्डा ओल्टो कार (जेएच01बीभी 1548) पर सवार होकर गोंदलीपोखर से रूक्का जा रहे थे।