गोगरी: मदारपुर के पास सीएनजी गाड़ी और बाइक की टक्कर में युवक घायल, इलाज के बाद रेफर
Gogri, Khagaria | Mar 12, 2026 गोगरी प्रखंड अंतर्गत महेशखूंट थाना क्षेत्र के मदारपुर के निकट गुरुवार की सुबह करीब सात बजे सीएनजी गाड़ी और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान जमालपुर लतामबाड़ी निवासी अवधेश कुमार के रूप में की गई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों